उत्तराखंड: आज से होगा प्रथम फॉरेस्ट क्रिकेट लीग का आगाज, इतनी टीमें करेंगी प्रतिभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वन विभाग की ओर से क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है।

क्रिकेट लीग का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रथम फॉरेस्ट क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। जो 7 नवंबर से प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ज्वालापुर, हरिद्वार के खेल मैदान में किया जायेगा। बताया कि इस लीग में वन विभाग की कुमाऊं और गढ़वाल संभाग की टीमों सहित 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। वन विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली यह प्रथम क्रिकेट लीग है। बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को तनाव से मुक्ति दिलाना तथा उनके क्रिकेट कौशल में सुधार लाना है।