उत्तराखंड: मुनस्यारी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटक उठा रहे लुफ्त, तापमान में भी गिरावट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने लगा है। कड़ाके की ठंड के साथ कहीं बारिश व बर्फबारी हुई है।

बर्फ़ की चादर से ढकी चोटियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। ठंडी हवाएं चलने से पर्वतीय क्षेत्र मे ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं कुमाऊं के पिथौरागढ़ में मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। मुनस्यारी की खूबसूरती देखने दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। मौसम में बदलाव के साथ आज यहां बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। इस ठंड की वजह से अब लोगों ने भी अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और आदि कैलाश में रविवार देर रात्रि से लगातार बर्फबारी हो रही है। मुनस्यारी घूमने पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। बर्फबारी के कारण थल मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हुआ है।

बर्फबारी से ठंड में इजाफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन की पहली बर्फबारी उत्तरकाशी जिले में हुई। चारधाम यात्रा के दो स्थल गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में रविवार को ही बर्फबारी हो गई थी। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले के ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। हर्षिल घाटी में बर्फ की चादर बिछी। देहरादून जिले के मसूरी में भी सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। टिहरी जिले के धनौल्टी में भी बर्फबारी हुई है। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता-दुगलबिट्टा में भी सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है।