उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहली बार युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने और रोजगार से जोड़ने के लिए ड्रोन कबड्डी खेल की योजना है।
यह योजना होगी लांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन कबड्डी की शुरुआत देश में पहली बार उत्तराखंड में होने जा रही है। इसका उद्देश्य भी खास है। इससे भविष्य में आपदा, युद्धाभ्यास आदि संकट की परिस्थिति में युवाओं से मदद ली जा सकेगी। साथ ही प्रशिक्षित खिलाड़ियों का उपयोग ड्रोन पायलटों के रूप में हो सके। इसके नियम और ड्रोन के चयन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही इस योजना को लांच किया जाएगा।
खेल के यह नियम
रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन कबड्डी खेल एक नेट कोर्ट के अंदर खेला जाता है। जानकारी के अनुसार इसमें एक तरफ एक ड्रोन अटैकर के रूप में होता है, जबकि दूसरी तरफ पांच ड्रोन डिफेंडर होते हैं, जिसमें दो ड्रोन रिजर्व में रहते है, ताकि किसी ड्रोन के छू (टच) जाने पर रिजर्व वालों का उपयोग किया जा सके। यह खेल 30-30 सेकेंड में पांच सेट में होता है। हर सेट में अटैकर ड्रोन को डिफेंडर के पाले में घुस कर उन्हें छूकर वापस आना होता है। अगर छूकर वापस आने में सफल रहता है तो इसमें उसेक प्वाइंट बढ़ते है, अगर वह नहीं छू पाता तो डिफेंडर के प्वाइंट बढ़ते हैं। वहीं, अगर अटैकर, डिफेंडर के पाले में अंत तक घुसकर वापस आ जाता है और उन्हें छू नहीं पाता तो बोनस प्वाइंट बनते हैं। खेल के दौरान खिलाड़ी ड्रोन का पूरा संचालन रिमोट से करेंगे।