उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शासन ने विभाग के अंतर्गत कार्यरत वन क्षेत्राधिकारियों, वन दरोगा, वन आरक्षी एवं जमादार की वर्दी भत्ते और वर्दी धुलाई भत्ते में वृद्धि की हैं।
इतनी की वृद्धि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन ने कार्मिकों के मनोबल में वृद्धि लाने के लिए अब इनके वर्दी व वर्दी धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। वर्ष 2011 के बाद की गई यह वृद्धि दोगुना से लेकर सात गुना तक है। अभी वन क्षेत्राधिकारियों व उप वन क्षेत्राधिकारियों समेत फील्ड में तैनात वनकर्मियों को हर तीन साल में एक बार 1500 रुपये वर्दी भत्ता व हर माह 45 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता दिया जाता है। अब वर्दी भत्ते को बढ़ाकर तीन हजार रुपये व वर्दी धुलाई भत्ते को 300 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं वन दरोगा, वन आरक्षी एवं जमादार को वर्दी सिलकर दी जाती है। इन्हें अभी तक 30 रुपये प्रतिमाह वर्दी धुलाई भत्ता दिया जा रहा था। जिसके बाद अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।