उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बढ़ती आग की घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। इससे वनो को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही वातावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आग उत्तराखंड प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।
कृत्रिम बारिश करवाने का प्लान
जिसके बाद अब इस आग को बुझाने के लिए उत्तराखंड सरकार का कृत्रिम बारिश करवाने का प्लान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तहत क्लाउड सीडिंग की जाएगी और जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि कृत्रिम बारिश के लिए आईआईटी कानपुर की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहमत हो गए हैं।
जाने क्या होती है क्लाउड सीडिंग
क्लाउड सीडिंग एक ऐसा तकनीक है जिसके माध्यम से बादलों से कृत्रिम रूप से बारिश करवाई जाती है। इस तकनीक में सिल्वर आयोडाइड नाम के एक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके बादलों को बरसने की संभावना को बढ़ाया जाता है।