उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज यानी 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाएगा।
मिलेगा यह सम्मान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के अनुसार, राज्य में ‘भगत दा’ के नाम से लोकप्रिय कोश्यारी को शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति और राष्ट्र निर्माण में उनके दीर्घकालिक व महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
भगत सिंह कोश्यारी
भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित नामती चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाली है। उन्हें बीजेपी को उत्तराखंड में स्थापित करने वाले नेताओं में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी को समर्पित किया है। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके पश्चात उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की है। कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहने के अलावा उत्तराखंड भाजपा के पहले अध्यक्ष भी रहे हैं।
अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोगों के दिया जाता है यह पुरस्कार
यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोगों के दिया जाता है। पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इसमें तीन श्रेणियों में – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान प्रदान किये जाते हैं। पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इसमें तीन श्रेणियों में – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान प्रदान किये जाते हैं।