उत्तराखंड: अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी अस्पताल में भर्ती हैं।

जाना स्वास्थ्य का हालचाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रहें मौजूद

इस अवसर पर विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।