उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में हरीश रावत बाल-बाल बच गए, लेकिन एक सिपाही को चोटें आईं है।
दिल्ली-देहरादून बाईपास पर हुई हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश रावत के काफिले में शामिल गाड़ियां शनिवार देर शाम मेरठ जिले के खड़ोली मोड़ पर दिल्ली-देहरादून राजमार्ग (एएच-58) पर आपस में टकरा गईं। यह हादसा तब हुआ जब काफिले की एक कार पुलिस एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक महिला चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह टक्कर हुई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (यातायात) राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसा शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच उस समय हुआ जब हरीश रावत का काफिला दिल्ली से देहरादून जा रहा था। बताया कि हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके साथ काफिले में शामिल अन्य लोग सुरक्षित हैं।
जल्द स्वस्थ्य होने की कामना
वहीं इस हादसे की खबर सुनते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन किया। साथ उन्होंने हादसे में हरीश रावत के सुरक्षित बचने पर ईश्वर को शुक्रिया कहा और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।