उत्तराखंड: अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह और सूर्यकांत धस्माना पहुंचे अस्पताल, जाना हाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अस्पताल में भर्ती है। वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में दो दिनों से भर्ती है।

अस्पताल पंहुच जाना हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्वस्थ चलने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। जिस पर उनका हाल चाल जानने विधायक प्रीतम सिंह , प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और हरिद्वार के कांग्रेस नेता संजय पालीवाल मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। जिस पर हरीश रावत ने प्रीतम सिंह और धस्माना से सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों व बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली।