उत्तराखंड: चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पंहुचे है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तहत गुरुवार शाम भीमताल पहुंचे। इस मौके पर उनके दौरे को लेकर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है। सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि प्रवास के दौरान पूर्व राष्ट्रपति की निजता और गोपनीयता का पूर्णतः पालन किया जाए। बताया कि आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे भीमताल (कंट्री इन) से चेक-आउट कर मल्ला रामगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके बाद वह सतखोल स्थित राम चंद्र मिशन हिमालयन आश्रम पहुंचेंगे। वह 8 मार्च को इसी मार्ग से होते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।