उत्तराखंड: चार दिवसीय एस्ट्रोवीक सीजन-03, चांद-सितारों का दीदार करेंगे खगोलीय प्रेमी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली के एस्ट्रो विलेज बेनीताल में चार दिवसीय एस्ट्रोवीक सीजन-तीन का आगाज हो गया है।

देश-विदेश से पहुंचने वाले प्रतिभागी खगोलीय पिंडों का करेंगे दीदार

जिसका शनिवार को शुभारंभ किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस्ट्रो वीक-3 का आयोजन 21 से 24 नवंबर तक होगा। बताया कि इसमें कर्नाटक, आसाम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड से 30 चयनित प्रतिभागी यहां पहुंच रहे हैं। प्रतिभागी रात्रि आकाश अवलोकन, खगोलीय फोटोग्राफी और प्रकृति-परिदृश्य (लैंडस्केप) फोटोग्राफी की उन्नत तकनीकों का अनुभव प्राप्त करेंगे।‌ बताया है कि इसके साथ ही मुख्य गतिविधियों में खगोलीय अवलोकन, शनि ग्रह अवलोकन, बृहस्पति (जुपिटर) अवलोकन, चन्द्रमा अवलोकन (लूनर एक्स-वाई), नक्षत्र मानचित्रण, खगोलीय फोटोग्राफी, तारों की लकीरें, गंगा तारा-पथ, फोटोग्राफी, गहन आकाश फोटोग्राफी, सूर्यास्त से तारों तक क्रम-फोटोग्राफी लोगों के साथ रात्रि फोटोग्राफी, पैनोरामा एवं रात्रि-दृश्य फोटोग्राफी, प्रकृति एवं परिदृश्य सत्र, बेनीताल में सूर्योदय फोटोग्राफी झील, गांव एवं मंदिर फोटोग्राफी भ्रमण, हिमालयी दृश्यावलियों की संरचना सत्र विशेष अनुभव, दूरबीन प्रदर्शन, वास्तविक आकाश अनुभव, तारों के नीचे अलाव व कहानी-सत्र का भी आयोजन होगा।