उत्तराखंड: जमीन के नाम पर व्यापारी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में एक व्यक्ति के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।

व्यक्ति के साथ ठगी-

जानकारी के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी से जमीन के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है।  मुंबई की एक महिला ने भूमि का सरकारी अनुबंध पत्र बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर डाली।

जाने पूरा मामला-

इस संबंध में संजय नेगी ने शिकायत दर्ज कराई कि वो एक व्यापारी है और कुछ साल पहले उनकी मुलाकात कुमुद डी वैध निवासी आरबी लक्ष्मी रोड से हुई। महिला वर्तमान में सूरज बलकेश्वर रोड मुंबई में रहती है। कुमुद ने संजय नेगी और उसकी पार्टनर मनु रिटर्न से लालपुर रायपुर की 36 बीघा जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा और संजय नेगी ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद संजय नेगी ने 4 सितंबर और 9 सितंबर को कुल डेढ़ करोड़ रुपए दिए। उसके बाद 31 सितंबर साल 2017 को कुमुद डी वैद्य को एक करोड़ रुपए दे दिए। उसके बाद संजय नेगी द्वारा जमीन का 30 साल का रिकॉर्ड निकलवाया गया तो पता चला कि भूमि कुमुद की नहीं है, बल्कि भूमि को पहले भी बेचा जा चुका है। संजय नेगी ने महिला से संपर्क किया तो महिला ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। इस मामले में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।