उत्तराखंड: 5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, मास्टर माइंड दिल्ली से गिरफ्तार, ऐसे मासूम जनता को ठगता था ठग

उत्तराखण्ड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ ने लगभग 5 करोड़ की साइबर निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है।

पुलिस की जनता से अपील, ऐसे झांसे में न आए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखण्ड एसटीएफ के साईबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस द्वारा साईबर धोखाधडी के सरगना 01 अभियुक्त को तुगलकाबाद, साऊथ दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 नवनीत सिंह‌ द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एक प्रकरण जनपद नैनीताल निवासी पीड़ित द्वारा माह अगस्त 2024 में दर्ज कराया जिसमें उनके द्वारा माह जुलाई 2024 में उनको एक अज्ञात वाट्सअप ग्रुप BARCLAYS SIL (Securities India Limited) से जुडना बताया गया, चैंटिग करने के उपरांत शिकायतकर्ता को ऑनलाईन ट्रेडिंग हेतु उक्त ग्रुप में गाईडेन्स किया जाना बताया उक्त ग्रुप में पूर्व से जुडे लोगों द्वारा उसमें अपने प्रॉफिट की धनराशि के स्क्रीनशॉट शेयर किया जाना बताया जिसमें ऑनलाईन स्टाक मार्केट शेयर खरीदे व बेचे जाना बताया गया । शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाईन ट्रेडिंग करने के लिये अभियुक्तगणों द्वारा व्हाटसप के माध्यम से उपलब्ध कराये गये विभिन्न बैंक खातो में लगभग 64.59 लाख रुपये की धनराशी धोखाधड़ी से जमा करायी गयी। साईबर अपराधियों द्वारा शिकायतकर्ता को ऑनलाईन शेयर मार्केटिंग में अधिक मुनाफे का लालच दिया गया तथा इसमे निवेश करने पर वादी को शार्ट टर्म में अधिक मुनाफे का भरोसा देकर ठगी की गयी ।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा विवेचना प्रभारी निरीक्षक साईबर क्राईम अरूण कुमार को सुपुर्द करते हुये अभियोग के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मास्टर मांइड व मुख्य आरोपी 1- बलबीर सिंह नेगी पुत्र हरि सिंह नेगी निवासी ग्राम व पोस्ट नैल, थाना गैरसैण, जनपद चमोली, हाल निवासी- म0न0 68बी रोहिला बिला, अम्बेडकरनगर, बिजवासन, थाना कापसहेडा, साऊथवेस्ट नई दिल्ली चिन्ह्ति करते हुये अभियुक्त की तलाश जारी की तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कई स्थानो पर दबिशें दी गयी। अभियुक्त 1- बलबीर सिंह नेगी पुत्र हरि सिंह नेगी उपरोक्त को साऊथ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन, आधार कार्ड 01, पैन कार्ड 01 भी बरामद हुए है । तथा अभियुक्त के वाट्सअप के माध्यम से अन्य साईबर अपराधियो से सम्पर्क में होने के साक्ष्य प्राप्त हुये है ।

अपराध का बताया तरीका

अभियुक्त द्वारा व्हाटसप के माध्यम से ट्रैडिंग बिजनेस लिंक भेजकर वाट्सअप ग्रुप BARCLAYS SIL (Securities India Limited) में जोड़ कर ऑनलाईन ट्रेडिंग करने शार्ट टर्म में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर इन्वेस्ट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा रही थी । अभियुक्त वाट्सअप ग्रुप में विभिन्न शेयर में इन्वेस्ट करने के नाम पर मुनाफा होने के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा करते थे तथा खुद को अधिक लाभ होने के बात करते थे जिससे ग्रुप के जुडे पीड़ित इनकें झांसे में आकर धनराशि इन्वेस्ट कर देते थे । इन्वेस्ट की गयी धनराशि में मुनाफा दिखाने हेतु यह एक फर्जी लिंक का प्रयोग करते थे जिसमें इनके नाम के बनाये गये फर्जी खातो/डेसबोर्ड में इन्वेस्ट की गयी धनराशि मुनाफा सहित पीड़ित को दिखायी देती थी । जिससे पीड़ित को अधिक मुनाफा होने का भरोसा हो जाता था । जिससे पीड़ित को अपने साथ हो रही साईबर धोखाधड़ी का अंदेशा नही हो पाता था । अपराधियों द्वारा धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैक खातों में प्राप्त कर उक्त धनराशि को अन्य खातों में स्थानान्तरण करते थे ।  साईबर पुलिस द्वारा देश भर में विभिन्न राज्यों से प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क कर रही है ।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- SHO अरूण कुमार
2- उ0नि0 दिनेश कुमार पंत
3- अपर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला
4- हे0का0 मनोज कुमार
5- कानि0 जितेन्द्र कुमार
6- कानि0 मौ0उस्मान

टैक्निकल टीम रहीं शामिल

1- कानि0 रवि बोरा