उत्तराखंड: वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए इतने करोड़ की धनराशि स्वीकृत, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

इतनी धनराशि स्वीकृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपदा प्रबंधन विभाग ने वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। जिसके बाद अब इस राशि के मिलने से लंबे समय से लंबित पड़े मुआवजा प्रकरणों का भुगतान संभव होगा। साथ ही मानव मृत्यु, घायल, फसल क्षति, पशु क्षति और भवनों को हुए नुकसान के मामलों में राहत राशि जारी करने में आसानी होगी।