उत्तराखंड: बारिश से ऋषिकेश में गंगा उफान पर, चेतावनी रेखा के पार, अलर्ट जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों में बारिश तबाही बनकर बरस रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मैदानों में भी बारिश परेशानी बढ़ा रही हैं।

जलस्तर चेतावनी निशान पार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार हो रही बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा उफान पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भीमगोड़ा बैराज पर शनिवार को गंगा चेतावनी निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे बही। पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा उफान पर है। गंगा में जलवृद्धि के कारण पिछले एक माह से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में अलर्ट जारी किया है। वहीं बैराज से पानी की निकासी बढ़ने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।