उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण: पर्यावरणविदों ने देवदार के वृक्षों पर बांधे रक्षा सूत्र, रक्षा का लिया संकल्प

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में चार धाम रोड के चौड़ीकरण परियोजना को लेकर पेड़ों के काटे जाने का लोगों द्वारा विरोध शुरू हो गया है।

देवदार के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर उत्तरकाशी जिले के हर्षिल पहुंचे पर्यावरण प्रेमियों ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवदार के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया। हर्षिल में जुटे लोगों ने बताया कि इलाके में चौड़ीकरण के काम के तहत 6000 से ज्यादा पेड़ काटे जाने के लिए चुने गए हैं।

कहीं यह बात

इस मौके पर पर्यावरणविद, वैज्ञानिक विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, एक्टिविस्ट और दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग रविवार को उत्तरकाशी के पास हर्षिल में इकट्ठा हुए। जिस पर ‘हिमालय है तो हम हैं’ यात्रा के तहत इकट्ठा होकर लोगों ने प्रोजेक्ट के तहत काटे जाने वाले देवदार के पेड़ों की पूजा की। उनके तनों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का वादा किया। पर्यावरणविदों ने कहा कि विकास के नाम पर हम अपनी प्रकृति का दोहन कर रहे हैं। यही कारण है कि आज हम बड़ी आपदाओं से जूझ रहे हैं।