उत्तराखंड: गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद, इतनी रहीं पर्यटकों की संख्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चीन सीमा से लगे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद हो गये है।

इतने पर्यटक पंहुचे पार्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद किए गए। अब पर्यटकों के लिए पार्क क्षेत्र के गेट अगले वर्ष एक अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं पार्क के गेट बंद करने से पूर्व प्रमुख ट्रेक रूटों पर ट्रेप कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनसे पार्क के गेट खुलने पर शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधियों का पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पार्क क्षेत्र में 29,162 पर्यटक पहुंचे। इससे पार्क प्रशासन को 80.96 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। लेकिन आपदा के चलते यह लक्ष्य से कुछ कम रहा।