उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “जलमभूमि” फरवरी में रिलीज होगी।
फिल्म “जलमभूमि”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म छह फरवरी को देश भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके पोस्टर का अनावरण किया। इस फिल्म के निर्देशक के. राम नेगी और अभिषेक मैंदोला ने बताया कि फिल्म में अंकिता परिहार, अभिनव चौहान, नियो फरस्वान, राकेश गौर, सतीश कालेश्वरी, दिव्यांशी कुमोला, रश्मि अधिकारी सहित अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म वेगास मॉल द्वारका (दिल्ली), जयपुरिया मॉल गाजियाबाद, देहरादून के विभिन्न मॉल्स तथा के प्राइड, कोटद्वार में प्रदर्शित होगी।