उत्तराखंड: 15 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो बंद हो सकता है गैस कनेक्शन, जल्द करें यह कार्य

देहरादून: घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर जरूरी जानकारी सामने आई है। 15 अगस्त तक यदि उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराई, तो उन्हें गैस सिलिंडर की आपूर्ति में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दी यह जानकारी

जिला आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी पूरी करने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) केके अग्रवाल ने जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से ई-केवाईसी और से जुड़े गैस कनेक्शनों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। डीएसओ ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त की समयसीमा तक ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन निष्क्रिय या बंद किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को मिलने वाले घरेलू गैस श्रेणी के सभी लाभ प्रभावित होंगे।उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।