उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी के थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि ऋषिकेश निवासी अमित कुमार ने तहरीर दी। इसके बाद पीड़ित ने रविकांता शर्मा से मुलाकात की तो महिला ने बताया कि उसने काफी बेरोजगारों की नौकरी ओएनजीसी, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, विधानसभा आदि जगहों पर लगाई है। विश्वास जीतने के लिए महिला ने अपने मोबाइल नंबर पर कई लोगों के ट्रांजेक्शन दिखाए। महिला ने खुद को राज्य सरकार के आयुष विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बताया और नौकरी के लिए 27 लाख रुपये मांगे थे। इसमें से 16 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन दस लाख से अधिक अभी तक वापस नहीं किए। इस दौरान महिला ने व्यक्ति को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था।
जांच शुरू
जिसके बाद शिकायत के बाद नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।