उत्तराखंड: महिला कर्मचारियों को तोहफा, कल करवाचौथ पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 01 नवंबर को करवाचौथ व्रत है। सुहागिनों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।

आदेश जारी

कल करवाचौथ पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।