यह घटना किच्छा की है जहां नौकरी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दोस्ती कर ली। आरोपी ने युवती को नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।
पीड़िता को नौकरी लगवाने का झांसा दिया:
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर नंबवर 2020 में लक्ष्मी रौतेला के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसने पीड़िता को नौकरी लगवा देने का झांसा दिया। उसने एक युवक का नंबर देकर गुमराह किया कि वह पीड़िता की नौकरी लगवा देगा। इस पर पीड़िता ने युवक से संपर्क किया।
आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर चुप रहने की दी हिदायत:
आरोप है कि युवक ने पीड़िता की नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती कर ली एवं उसके घर आने लगा। इसी दौरान अप्रैल 2021 में युवक ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और नशे की हालत में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस हालत में पीड़िता की वीडियों एवं फोटो भी बना ली। होश आने पर पीड़िता ने जब विरोध किया तब आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर चुप रहने की हिदायत दी। आरोपी ने धमकाते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज:
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।