उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
युवाओं के लिए जरूरी खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नर्सिंग, केयर गीवर जॉब के बाद अब उत्तराखंड के आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व डिग्रीधारक युवा जर्मनी कर सकेंगे और लाखों रुपये कमाएंगे। यह पहली बार होगा जब इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार विदेश में नौकरी का मौका दे रही है।
यहां ले सकते हैं जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन युवाओं के पास ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल याा मेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री या डिप्लोमा है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्टि्रकल, मोटर मैकेनिक याा ऑटोमोबाइल में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स करने वाले युवा भी जर्मनी जा सकते हैं। इन सभी को पैसेंजर कारों में तीन साल या व्यावसायिक वाहनों में दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। जर्मन जाने वाले युवाओं को 2800 यूरो प्रतिमाह (2,50,000 रुपये) वेतन मिलेगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट uksds.uk.gov.in पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी mccsahaspur@gmail.com पर अपना रिज्यूम भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 88755597550 पर कॉल भी कर सकते हैं।
विभाग सिखाएगा जर्मनी
इसके लिए जर्मन भाषा सीखनी होगी, जो विभाग सिखाएगा। राज्य का सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग इन युवाओं को निशुल्क जर्मन भाषा का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था होगी। फ्री वीजा और टिकट मिलेगा। इसके अलावा कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत सरकार वहन करेगी। साथ ही स्किल लोन की सुविधा के साथ ही लोन के ब्याज की 75 प्रतिशत राशि भी सरकार वहन करेगी।