उत्तराखंड: सरकारी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (SDSUV) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 64 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।
आवेदन की अंतिम तिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल (शाम 5:00 बजे तक) है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ एमफिल/पीएचडी की डिग्री और आवश्यक अनुभव होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 24 अप्रैल के शाम 05 बजे से पहले ‘रजिस्ट्रार, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल – 249199’ पते पर पंजीकृत/स्पीड पोस्ट, कूरियर या हाथ से जमा करना होगा।
इतने पदों पर भर्ती
विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 64 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
• असिस्टेंट प्रोफेसर: 41 पद
• प्रोफेसर: 11 पद
• एसोसिएट प्रोफेसर: 11 पद
• असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 01 पद