उत्तराखंड: गोल्ज्यू परियोजना एवं स्टेडियम विकास को मिलेगी बड़ी प्रगति, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में पुष्कर धामी के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से स्टेडियम निर्माण तथा श्री गोल्ज्यूमंदिर क्षेत्र के समग्र विकास को अत्यधिक जनोपयोगी स्वरूप प्रदान करने करने हेतु लगभग 254 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार परियोजना पर चर्चा करते हुए इसे स्वीकृति की दिशा में अग्रसर किया गया।

दी यह जानकारी

इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास,धार्मिक पर्यटन संवर्धन तथा युवाओं के खेल प्रोत्साहन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया। श्री गोल्ज्यू क्षेत्र को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक गोल्ज्यू कोरिडोर के रुप में विकसित किए जाने जिसके अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, संरचनात्मक सुदृढीकरण,श्रद्घालुओं के लिए सुगम आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था,पेयजल एवं प्रकाश की आधुनिक सुविधाएं ,सांस्कृतिक थीम आधारित प्रवेश द्वार तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों के लिए व्यवस्थित विक्रय स्थल विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना के अन्तर्गत प्रस्तावित आधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रेक,बहु खेल मैदान,दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए चेजिंग रूम एवं प्रशिक्षण कक्ष आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा खेल अवसंरचना का विकास किया जाएगा।

अंतिम चरण पूरा

औपचारिकताओं का अंतिम चरण पूर्ण कर लिया गया है। प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होते ही गोल्ज्यू कोरिडोर एवं स्टेडियम निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जाएगी।