उत्तराखंड: नीट पुनरीक्षण परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री सफर की सुविधा

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) प्रवेश पुनरीक्षण परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है।

मिलेगी यह‌‌ सुविधा

जिसमें उत्तराखंड के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की साधारण बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छूट गुरुवार (18 जून) रात 12 बजे से प्रभावी होकर 23 जून की रात 12 बजे तक मान्य रहेगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने इस संबंध में सभी मंडलीय और डिपो प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए किसी कागजी टिकट की जरूरत नहीं होगी। बस में केवल अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। परिचालकों की ई-टिकटिंग मशीनों (ETM) में ‘NEET Exam’ का विशेष विकल्प दिया गया है। यदि किसी मशीन में यह विकल्प काम नहीं करता है, तो परिचालक मार्ग-पत्र (वे-बिल) पर अभ्यर्थी का रोल नंबर, नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर उसे मुफ्त यात्रा की अनुमति देगा।

यह होगा अनिवार्य

जारी सूचना में बताया गया है कि केवल उत्तराखंड राज्य के निवासी परीक्षार्थी को ही यह सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा परीक्षार्थी को उसके गृह स्थान से परीक्षा केंद्र तक तिथि के दो दिवस पूर्व से लेकर परीक्षा केंद्र से घर वापसी के लिए दो दिवस बाद तक दी जाएगी। यह सुविधा केवल एक बार के लिए मान्य होगी।