उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस में हवालदारों के पदों पर निकली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।उत्तराखंड पुलिस में भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में 24 पदों पर हवलदारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इन रिक्तियों में 15 पद सामान्य वर्ग के लिए है‌। जिन चार महिलाओं के लिए, इसके साथ ही दो पद अनुसूचित जाति, इनमें एक महिला, पांच ओबीसी में एक महिला और दो पद ईडब्ल्यूएस के अभ्यार्थियों के लिए हैं।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।