उत्तराखंड: जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत टनल श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 20% टनल भत्ते के साथ सीधे मिलेगा सामान का लाभ

​उत्तराखंड: उत्तराखंड की जल विद्युत परियोजनाओं में सुरंगों (टनल) के भीतर जान जोखिम में डालकर काम करने वाले श्रमिकों के लिए राज्य सरकार ने दो बड़े और राहत भरे फैसले लिए हैं।

मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को 20 प्रतिशत ‘टनल भत्ता’ देने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही, कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत मिलने वाले सामान के वितरण में पारदर्शिता लाते हुए इसे सीधे पात्र श्रमिकों तक पहुँचाने की नई व्यवस्था लागू की गई है। इस संबंध में श्रम विभाग के सचिव श्रीधर बाबू अदांकी ने 20 प्रतिशत टनल भत्ता दिए जाने संबंधी आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अब तक केवल केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं में ही श्रमिकों को यह भत्ता मिलता था, लेकिन अब उत्तराखंड की राज्य स्तरीय परियोजनाओं में कार्यरत हजारों श्रमिकों को भी इसका सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।