उत्तराखंड: अच्छी खबर: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम का सफर होगा आसान, श्रद्धालु मात्र 30 मिनट में पंहुचेंगे बाबा केदार के धाम, जानें कैसे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक भक्तों को लंबी चढ़ाई‌ नहीं चढ़नी पड़ेगी। इसके लिए अब रोपवे की सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोपवे 9.7 किलोमीटर लंबी होगी। इस रोपवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। जिसके लिए 956 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। जिसके बाद रोपवे के माध्यम से श्रद्धालु मात्र 30 मिनट में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे। इससे तीर्थयात्रियों का सफर आसान बनेगा।

दो चरण में होगा कार्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इस मेगा प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 9.7 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक 3.3 किलोमीटर का रोपवे जोड़ा जाएगा।इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी निगरानी में लिया है। वहीं इसका कार्य नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) को सौंपा गया है।