उत्तराखण्ड: सरकारी नौकरी का मौका: UKSSSC ने तकनीशियन के 78 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

​उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत तकनीशियन के कुल 78 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना (विज्ञापन संख्या: 83/उ०अ०से०च०आ०/2026) जारी की है।
​

इतने पदों पर भर्ती

यह भर्ती पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि० (PTCUL) एवं उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि० (UJVNL) में तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय के पदों के लिए की जा रही है।
​पदों का विवरण
1.  ​तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (विद्युत) – पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि०: 37 पद
2.  ​टैक्नीशियन ग्रेड-II (विद्युत) – उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि०: 16 पद
3.  ​टैक्नीशियन ग्रेड-II (याँत्रिक) – उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि०: 25 पद


​देखें आवेदन की तिथि

• ​विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 05 अक्टूबर, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 अक्टूबर, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर, 2026
• ​आवेदन में संशोधन की तिथि: 28 नवंबर से 30 नवंबर, 2026
• ​लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 14 मार्च, 2027


​जानें योग्यता

•  ​शैक्षणिक अर्हता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ 10वीं (हाईस्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड (जैसे इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल) में NCVT/SCVT का ITI प्रमाण-पत्र तथा संबंधित कार्य में 2 वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है।
• ​आयु सीमा: 18 वर्ष से 42 वर्ष तक (आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
• ​वेतनमान: ₹27,200 से ₹86,100 (पे-मैट्रिक्स लेवल-04)।


​आवेदन प्रक्रिया

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 9520991172, व्हाट्सऐप नंबर 9520991174 या ईमेल chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।