उत्तराखंड: अब राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी को मिली बम धमाके से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सभी शैक्षणिक कक्षाएं स्थगित

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। अब राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी को बम धमाके से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है।

बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी के प्राचार्य को ई-मेल के जरिए साइनाइड पाइजन वाले बम धमाके की धमकी मिली। जिससे हड़कंप मच गया। जिसके बाद मेडिकल काॅलेज के सभी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं परिसर से बाहर आ गए। एमबीबीएस से लेकर एमडी और एमएस तक की सभी शैक्षणिक कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई। बताया कि इस धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि “आपके कालेज में साइनाइड पाइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12.15 बजे ब्लास्ट हो जाएगा, सुबह 11 बजे तक डाक्टर, स्टूडेंट्स को निकाल लें! अल्लाहु अकबर”। सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

दी यह सलाह

वहीं काॅलेज प्रशासन ने बताया कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परिसर में न आने की सलाह दी गई है।