April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: इन 5 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाज़ेगी सरकार


आज 9 नवंबर है। आज उत्तराखंड स्थापना दिवस है। इस अवसर पर सोमवार की शाम उत्तराखंड गौरव सम्मान 2021 के लिए पांच हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान-

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2021 के लिए जो पांच हस्तियों के नामों की घोषणाकी गई है। उनमें लोक गायक नरेंद्र नेगी, प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड, पर्यावरणविद अनिल जोशी,एवरेस्ट बछेंद्री पाल और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाज़ा जाएगा। यह सम्मान किस कार्यक्रम में दिए जाएंगे, यह अभी तय नहीं किया गया है।