उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने ‘फ्लेवर ऑफ देवभूमि’ पुस्तक का विमोचन किया।
दी शुभकामनाएं
उन्होंने सोमवार को लोक भवन में ‘फ्लेवर ऑफ देवभूमि’ पुस्तक का विमोचन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुस्तक का प्रकाशन इंडियन फेडरेशन ऑफ कुलिनरी एसोसिएशन की ओर से किया गया है। इस पुस्तक में उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान, संस्कृति एवं जीवन-शैली को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के साथ उनके स्वास्थ्य लाभों का भी विस्तृत वर्णन है। साथ ही राज्यपाल ने पुस्तक के लेखकों एवं उनकी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी।