उत्तराखंड: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य आगाज, सीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ, बताया उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में बैकुंठ चतुर्दशी मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसका भव्य शुभारंभ हो रहा है।

बैकुंठ चतुर्दशी मेला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बैकुंठ चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीनगर का यह मेला उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, पारंपरिक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम बन चुका है। इस मौके पर मेले में स्कूली बच्चों ने भी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

रहें मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मेयर ने मुख्यमंत्री को आभासी रूप में शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया।