स्पोट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। गोवा में 37वां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक सहित 17 पदक लेकर 23वें स्थान पर है। वहीं सोमवार को उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। जिसमें जूड़ो 57 किलोग्राम वर्ग में स्नेहा चौहान ने रजत पदक जीता।
आर्चरी में डोईवाला देहरादून के कार्तिक राणा ने रजत और जूड़ो के 78 किलोग्राम वर्ग में उत्तरकाशी निवासी स्नेहा तड़ियाल ने कांस्य पदक जीता।