उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार और भालू का आतंक काफी बढ़ा गया है। इसके साथ इनके हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर प्रदेश की धामी सरकार ने वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट (सुरक्षा) सुविधा देने का निर्णय लिया है। ग्रामीण व वनवासी इलाकों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जहां गुलदार, भालू, बाघ जैसे जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इन क्षेत्रों में बच्चों का स्कूल आना-जाना खतरनाक हो गया है। इस संबंध में सीएम धामी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक आतंक है, वहां बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन एस्कॉर्ट की व्यवस्था करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तियों के आस पास जंगली झाडियों को अभियान चलाकर साफ किया जाए।