उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ उत्तरकाशी में गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। यहाँ रविवार सुबह ब्रह्मखाल -मांड्यासारी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे स्थानीय निवासियों को एक शव पड़ा दिखा।
युवक की मौत पर घर में मचा कोहराम-
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मजदूरी का काम करता था जो शनिवार देर शाम मजदूरी करने के बाद ब्रह्मखाल से अपने गांव पैंथर के लिए चला था। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला किया होगा। मृतक की पहचान पैंथर गांव निवासी मगन उम्र 35 के रूप में हुई है। मृतक के गले को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया था। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर के अपने परिवार का गुजारा करता था। मृतक की तीन बच्चे हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।