उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी गुड्डू कोहली पुत्र स्व़ बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार सुबह दस बजे वह अपने घर के सामने था। इस दौरान वहां पर एक बाइक पर तीन युवक आए, जो गली में गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप था कि विरोध करने पर बाइक में बैठे एक युवक ने तमंचा निकाल कर उस पर तान दी। वहीं बीच बचाव में आए सूरज कोली पुत्र ओमप्रकाश के सिर पर तमंचे की बज से वार कर उसे घायल कर दिया।
मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी सत्यम कोली, राहुल कोली और बंटी कोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।