उत्तराखंड: हज यात्रा 2027 के लिए उत्तराखंड से चयनित आवेदकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य हज समिति ने सभी चयनित यात्रियों से 15 सितंबर तक अपनी चिकित्सा जांच, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुंबई) द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार सभी चयनित आवेदकों को तय समय-सीमा के भीतर अपने मेडिकल टेस्ट करवाने और दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें हज नीति-2027 के तहत प्रत्येक चयनित यात्री के लिए दो चरणों में स्वास्थ्य परीक्षण और फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। पहला चरण चयन के समय (15 सितंबर तक) पूरा करना होगा। वहीं दूसरा चरण यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा।