उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मोसम विभाग ने भी कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार जताए है।
बाद में जारी होगी तिथि
वहीं भारी बारिश के चलते बीते कल मंगलवार को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। विभाग की ओर से इसकी तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसे देखते हुए परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी है। बताया है कि परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।