उत्तराखंड: भारी बारिश का कहर, केदारनाथ पैदल मार्ग 13 स्थानों पर क्षतिग्रस्त, लग सकता है इतना और समय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही भारी बारिश से जगह जगह से नुकसान की खबर सामने आ रही है।

भारी बारिश से तबाही

वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग को भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते बुधवार रात को हुई अतिवृष्टि से केदारनाथ पैदल मार्ग 13 स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। पैदल मार्ग कुबेर गदेरा, टीएफ चट्टी, रामबाड़ा, भीमबली, जंगलचट्टी, चीरबासा सहित 13 स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। वहीं पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू करने के काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के लिए इसके लिए एक सप्ताह से अधिक समय तक समय लग सकता है।