उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश से तबाही, अब तक 06 लोगों की मौत, 11 लापता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का दौर चल रहा है। वहीं पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे काफी नुकसान की खबरें सामने आ रही है।

राहत कार्य जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिहरी, भारी बारिश से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में बादल फटने की खबर सामने आई। जिसमें काफी नुकसान हुआ है। वहीं भारी बारिश से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हुई है, 11 लोग लापता हैं। बारिश से मलबा आने से कई घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। खेत तबाह हो गए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह सड़कें बंद होने से राहत एवं बचाव के कार्य में बाधा आ रही है। तलाश कार्य जारी है।

बारिश की तबाही

रिपोर्ट्स के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार रात एक बजे बाद अतिवृष्टि से तबाही मची। मलबे में आठ लोग लापता हो गए हैं। पांच दुकानें और चार भवन टूटे हैं। जखोली ब्लॉक मुख्यालय में भी एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है। चमोली जिले के देवाल ब्लाक के मोपाटा गांव के टनवा तोक में रात करीब साढ़े 12 बजे बारिश ने तबाही मचाई। मलबे में दबकर दंपति की मौत हो गई। दो मकानों के अलावा 22 से अधिक पालतू जानवर मलबे में दब गए। दो लोग घायल हुए हैं। बागेश्वर के कपकोट में पौंसारी के खाईजर में गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे भूस्खलन में दो मकान बह गए। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें से एक महिला का पति और बेटा भी लापता हैं।