उत्तराखंड: यहां छात्रा ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव, बंद फोन से खुलेंगे राज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान शोध संस्थान में एक छात्रा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां सोमवार को एमडी की 27 वर्षीय छात्रा ने अलकनंदा हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा झारखंड के रांची की रहने वाली थी। छात्रा आकृति श्रेया एनाटॉमी विभाग में पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं। पुलिस ने आकृति की लाश को पंखे से उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।