उत्तराखंड: यहां एक युवती अपनी छोटी बहन को रास्ते में अकेला छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

नैनीताल में एक युवती अपनी बहन को छोड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई । इस बीच युवती की बहन के रोने पर लोगों ने उससे पूछताछ की जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ बाजार घूमने के लिए निकली थी।  और इस बीच जब वह माल रोड पहुंची तो  वह अपनी छोटी बहन को छोड़ कर एक गाड़ी में बैठ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई । इस बीच युवती की बहन रोते रोते उसका पीछा करने लगी । और दौड़ते हुए वो तल्लीताल पहुंच गई।  और यहां पहुंच कर रोने लगी जब आस पास के लोगों ने उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बताई । और ये मामला पुलिस तक पहुंच गया ।

बच्ची के परिजनों की तलाश की

इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तलाश की । और उसके परिजनों से संपर्क कर बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया।