उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में विवाहिता ने ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार नीझड़ा के यूके एंक्लेव निवासी जय प्रिया पत्नी प्रणव मल्होत्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि बीती 23 सितंबर को वह अपने मोहल्ला ओझान स्थित ससुराल समान लेने गई थी। इस दौरान उसकी ससुरालयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जहां उसके ससुर अनूप मल्होत्रा ने उस पर हथौड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसका कान काटकर अलग हो गया। इसके बाद उसके पति प्रणव मेहरोत्रा ने उसको इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
मुकदमा दर्ज
जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।