काशीपुर में दहेज में पांच लाख रुपये व मोटरसाइकिल नहीं लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
दहेज़ के लिए महिला को प्रताड़ित करते थे:
लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी पूजा पुत्री चंद्रिका यादव ने महिला हेल्प लाईन में तहरीर सौंपी। कहा कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2019 को अरूण कुमार पुत्र राजेश यादव निवासी सोनाली बिहार रूडकी हाल निवासी हरिकृष्णा इण्टर प्राईजेज लालकुऑ जिला नैनीताल के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के समय उसके माता पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दिया था। जिसमें पॉच लाख रूपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व फर्नीचर व इलेक्ट्रीक सामान भी था। परन्तु ससुराल वाले इन सबसे सन्तुष्ट नहीं थे। पति अरूण, सास मालती, ससुर राजेश, ननद संध्या यादव निवासीगण सोनी बिहार रूडकी हाल निवासी हरिकृष्णा इण्टर प्राईजेज लालकुऑ जिला नैनीताल व ननद अर्चना यादव निवासी रूद्राक्ष गार्डन के पास काशीपुर कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
दहेज में 5 लाख और मोटरसाइकिल की मांग:
वह दहेज में पाँच लाख रूपए व मोटरसाईकिल की मांग करते थे। शादी के 25 दिन के अन्दर ही ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश:
सास व पति ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की साथ ही जलाकर मारने का प्रयास भी किया था। पीड़िता ने बताया कि तीन बार उसे ससुराल से निकाला जा चुका है। परन्तु यह लोग समझौता करके व भविष्य में पुर्नावृत्ति ना करने का आश्वासन दिया था। परन्तु इन लोगो का व्यवहार नहीं बदला।
पीड़िता को मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की दी गई धमकी:
इसी बीच एक पुत्री का जन्म हुआ। 14 जनवरी 2021 को ससुरालियों ने हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने रूडकी पुलिस को फोन किया। तो बामुश्किल बचाया गया। 9 अगस्त 2021 को रात्रि करीब 11.00 बजे ससुराल वाले घर में घुस आये और गाली गलौज करते हुए बोले कि मांग पूरी नहीं हुई तो तुझे जिन्दा नहीं छोड़ेगे। ससुराल वालों ने गाली-गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज:
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।