टनकपुर में शिक्षिका को व्हाट्सएप में अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
शिक्षिका ने एक व्यक्ति पर अश्लील मैसेज भेजने का लगाया आरोप:
टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि स्थानीय शिक्षिका ने एक व्यक्ति पर व्हाट्सएप से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया:
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी अमर सिंह बिष्ट, निवासी तुमराड़ीगोठ, टनकपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
पुलिस टीम में सुरेंद्र सिंह कोरंगा, भुवन गहतोड़ी, बिहारी लाल कुशवाहा, विनोद जोशी मौजूद रहे।