उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आजकल चोरी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के लालपुर में चोरों ने घर में घुसकर तीन मोबाइल चुरा लिए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चोरों ने घर में घुसकर किए मोबाइल चोरी
संतोष भारती निवासी महराया लालपुर किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बीते रविवार तड़के अपने घर पर सो रहा था। इस दौरान उसके घर में चोर घुस गये। चोरों ने घर में रखे तीन मोबाइल चुरा लिए। सुबह उठने पर उसे मोबाइल चोरी होने का पता चला।
अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।