उत्तराखंड: यहां तेजी से बच्चों में फैल रहा एचएफएमडी वायरस, जानें लक्षण व बचाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। इस बदलते मौसम के बीच बच्चों में एचएफएमडी के लक्षण सामने आ रहे हैं।

दिख रहें यह लक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें बुखार, गले में दर्द और शरीर पर फफोले जैसे लक्षणों के साथ यह बीमारी बच्चों को परेशान कर रही है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन चार से पांच बच्चे एचएफएमडी के लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं।

सर्कुलर जारी

ऐसे में देहरादून में कई स्कूलों ने भी अभिभावकों के लिए सर्कुलर जारी किया है। जिस पर निजी स्कूलों ने अभिभावकों को सर्कुलर भेजकर अपील की है कि अगर बच्चे में बुखार, छाले या दाने जैसे लक्षण दिखें तो उसे स्कूल न भेजें।

इसके मुख्य लक्षण

◻️◻️अचानक तेज बुखार आना।
◻️◻️गले में दर्द और खाना खाने में तकलीफ़।
◻️◻️मुंह के भीतर और बाहर छाले या दाने।
◻️◻️हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने।
◻️◻️शरीर में कमजोरी व चिड़चिड़ापन।

बचाव के तरीके

◾◾लक्षण दिखते ही बच्चे को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
◾◾कम से कम एक हफ्ते तक बच्चे को घर में आइसोलेट करके रखें।
◾◾बच्चों को तरल पदार्थ और फल ज्यादा खिलाएं, जिससे उनकी इम्युनिटी बनी रहे।
◾◾बार-बार हाथ धोएं और मास्क पहनने की आदत डालें।
◾◾दूषित वस्तुओं और अस्वच्छ खानपान से बचें।