उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का नियमित रूप से आयोजन किया जाएगा।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके माध्यम से उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस संबंध में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए हैं।
वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में किया जाए शामिल
सीएम ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए। इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए। कहा कि हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन किया जाए।